ADD

Breaking News

पटना सिटी में दशमी पर ऐतिहासिक खोईचा मिलन, जयकारों से गूंज उठा अशोक राजपथ

पटना सिटी। नवरात्रि पूजा-पाठ के समापन पर दशमी की रात पटना सिटी में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात मारूफगंज की बड़ी देवी जी और महाराजगंज की बड़ी देवी जी का ऐतिहासिक खोईचा मिलन बेलवरगंज स्थित अशोक राजपथ पर परंपरा के अनुसार सम्पन्न हुआ।

                      "न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

रिवाज़ के मुताबिक सबसे पहले महाराजगंज की बड़ी देवी जी पहुंचीं और मारूफगंज की बड़ी देवी जी का इंतजार करने लगीं। जैसे ही मारूफगंज की देवी पहुंचीं, दोनों बहनों का मिलन शुरू हुआ। खोईचा अदला-बदली, फूल-मालाओं से स्वागत और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता की आरती की गई। इस दौरान वातावरण “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

       यह भी पढ़ें    - पटना: रावण वध कार्यक्रम को लेकर 2 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

इस अद्भुत मिलन के दर्शन करने के लिए पटना सिटी के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़े। लाखों की भीड़ ने इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। हर कोई अपने मोबाइल कैमरे में इस क्षण को कैद करता दिखा।

भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस-बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चुस्त रही कि भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

खोईचा मिलन और प्रतिमाओं का विसर्जन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामूहिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती देता है। हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन पटना सिटीवासियों के लिए श्रद्धा, उत्साह और गर्व का क्षण रहा।

No comments