"पटना सिटी: महाअष्टमी पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ, सिंदूर खेला और विसर्जन की तैयारी"
यह भी पढ़ें - पटना: रावण वध कार्यक्रम को लेकर 2 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
ड्रामा सेक्रेट्री प्रीति साहा ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम परिषद के सभी सदस्यों के सहयोग और देख-रेख में आयोजित किया गया। बच्चों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को मंच पर सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की जमकर सराहना की।
प्रीति साहा ने आगे बताया कि दशमी के दिन माता दुर्गा की विदाई 2 अक्टूबर को होगी। इस अवसर पर पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएँ माँ दुर्गा को विदा करने से पहले सिंदूर से सजाकर मंगलकामनाएँ करती हैं। इसके उपरांत माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गायघाट गौड़ीशंकर कॉलोनी स्थित बंगाली अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा के रूप में राजा घाट तक ले जाकर किया जाएगा।
"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅
विसर्जन कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। समिति की ओर से चंचल जी, काकोली, लीली डे, वरुण, मोहन आचार्य, सुभ्रो दास चंद्रजी, गोल्डी तथा विश्व दास चंद्रजी सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्कृति परिषद के सदस्यों का कहना है कि यह पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है बल्कि समाज को जोड़ने और एकता का संदेश देने का अवसर भी है। माँ दुर्गा के आशीर्वाद से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे—इसी कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


No comments