"गांधीवादी मूल्यों को राजनीति से जोड़ रहे तेजस्वी यादव, चुनावी संदेश स्पष्ट"
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर अपने सोशल मीडिया एक्स पर विशेष संदेश साझा किया।
"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅
उन्होंने गांधी जी को सत्य और अहिंसा का सबसे बड़ा उपासक बताते हुए लिखा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का रूप देकर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी और अपने जीवन से संयम, सादगी और आत्मनियंत्रण का संदेश मानवता को दिया।
यह भी पढ़ें - पटना: रावण वध कार्यक्रम को लेकर 2 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह, अहिंसा और सामाजिक समानता के सिद्धांत आज भी राजनीति के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राजनीति में नैतिकता और गांधीवादी विचारों का पालन जरूरी है।
राजद नेता ने इस अवसर पर अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और इन्हें व्यवहारिक राजनीति के माध्यम से लागू करना ही असली श्रद्धांजलि होगी।


No comments