ADD

Breaking News

"बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच मंत्री नीरज बबलू को फेसबुक लाइव पर मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज"



सुपौल। बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल गरमाते ही असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। ताज़ा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां राज्य सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मंत्री ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मंत्री बबलू ने अपनी शिकायत में बताया कि अररिया के रहने वाले दो युवकों ने फेसबुक लाइव के दौरान उन्हें गोली मारने की धमकी दी। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों युवक खुलेआम कहते दिख रहे हैं कि यदि मंत्री बंदूक की बात करेंगे तो उन्हें घर पर ही मार दिया जाएगा। इस दौरान युवकों ने अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें    - पटना: रावण वध कार्यक्रम को लेकर 2 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, मंत्री नीरज बबलू ने इसे विपक्षी दलों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने और जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बिहार में कानून का राज है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

फिलहाल, धमकी देने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिस की पैनी नज़र है।

No comments