ADD

Breaking News

पटना सिटी में 156वीं गाँधी जयंती पर बापू और शास्त्री को श्रद्धांजलि, समाजसेवियों ने दिया मानवता का संदेश

पटना सिटी। सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति एवं शहीद स्मारक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 156वीं गाँधी जयंती का आयोजन स्थानीय गाँधी सरोवर मोड़ स्थित बापू की प्रतिमा-स्थल के समीप किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

                   "न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

सभा को संबोधित करते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष समी अहमद ने कहा कि यदि मानवता को आगे बढ़ाना है तो गाँधी का रास्ता ही सबसे उपयुक्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि हम केवल जोखिम उठाकर ही उनके विचारों की उपेक्षा कर सकते हैं। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. एक़बाल अहमद ने कहा कि भले ही हम अंग्रेज़ी दासता से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन गरीबी, सांप्रदायिकता और रूढ़िवादिता से हमारी लड़ाई आज भी जारी है।

 यह भी पढ़ें    - पटना सिटी में दशमी पर ऐतिहासिक खोईचा मिलन, जयकारों से गूंज उठा अशोक राजपथ

वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार यादव ने गाँधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग को हर युग और हर तंत्र के लिए प्रासंगिक बताया। वहीं पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, शिव मेहता, कॉ. देवरत्न प्रसाद, कॉ. रामनारायण सिंह और हर्षा मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से कॉ. रघुनाथ प्रसाद, आलोक चोपड़ा, शैलेंद्र यादव मुन्ना, कॉ. केसरी कुमार, मो. वज़ीउद्दीन, उमा यादव, नंदकिशोर सिंह, मो. असग़र अली और शशि प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभा में "जय जवान, जय किसान" के नारे के प्रणेता व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया तथा उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का संचालन छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के नेता मेहर कुमार आज़ाद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉ. ललन यादव ने प्रस्तुत किया।

No comments