पटना सिटी में सम्पन्न हुआ मारवाड़ी सेवा समिति का पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर
पटना सिटी। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का समापन कल अर्ध रात्रि में भव्य रूप से हुआ। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए लगातार पांच दिनों तक शुद्ध पेयजल और नींबू चाय की व्यवस्था की गई। इस दौरान 147 बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया गया। वहीं 940 लोगों का बीपी और शुगर जांच के साथ प्राथमिक उपचार किया गया तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅
महानवमी के अवसर पर 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही श्री बड़ी देवी जी अभिनंदन समारोह एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन श्री दादी जी स्टील के सहयोग से संपन्न हुआ।
"940 लोगों को मिला उपचार, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण"
"147 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया, सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब"
"मारवाड़ी सेवा समिति की अनूठी पहल — श्रद्धालुओं को नींबू चाय व मुफ्त दवा"
"भजन संध्या और अभिनंदन समारोह ने बांधा समां, गणमान्य अतिथियों ने की शिरकत"
समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, एडीजी अमित लोढ़ा, आईजी विकास वैभव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


No comments