ADD

Breaking News

पटना सिटी में सम्पन्न हुआ सम्राट अशोक सेवा समिति का दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर व पुरस्कार वितरण समारोह

 

पटना सिटी। सम्राट अशोक सेवा समिति द्वारा आलमगंज थाना के समीप अशोक राजपथ पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति ने स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार और दवा वितरण के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने का विशेष संदेश दिया।

                  "न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

समारोह में आकर्षक झांकियों, बैंड बाजा और मूर्ति कला ने लोगों का मन मोह लिया। बालाजी बैंड गुड़गांव, मोहन बैंड आगरा, त्रिशूल बैंड फुलवारी शरीफ, शेरे पंजाब बैंड भंवर पोखर, जय श्री बैंड ज्वालापुर, श्री गणेश बैंड महावीर मंदिर, शिव मोहन बैंड, ओल्ड पंजाब बैंड, श्याम बैंड और कई अन्य बैंडों ने भव्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विभिन्न पूजा समितियों ने रंग-बिरंगी झांकियों और सजावट से शोभायात्राओं को और आकर्षक बनाया।

समिति ने मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में अनुशासन, आकर्षण और कला का प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों और बैंडों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांधी स्मारक की "बापू के तीन बंदर" झांकी और मां जगदम्बा क्लब, काली पूजा कमेटी समेत दर्जनों पूजा समितियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़ें    - पटना सिटी में सम्पन्न हुआ मारवाड़ी सेवा समिति का पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर

समारोह की सफलता में समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष बाबू भाई, मीडिया प्रभारी गणेश कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी, मुन्ना सरकार सहित दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे। समिति ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे, सेवा भावना और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है।

No comments