ADD

Breaking News

नया इतिहास बनेगा पटना साहिब में, विधायक यादव ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन

पटना सिटी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास और कार्यान्वयन जारी है।

"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

रविवार को विधायक श्री यादव ने कुल 11.91 करोड़ रुपए की लागत से 15 नई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम ख़ांजेकला पानी टंकी के पास राजदरबार में आयोजित किया गया।

जनता को संबोधित किया

कार्यक्रम में उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा,

“पटना साहिब विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। गुरु की नगरी की सेवा का अवसर मिलने से मैं स्वयं को धन्य महसूस करता हूँ। लोगों का प्रेम और आशीर्वाद मेरे लिए असीम प्रेरणा का स्रोत है। मुझे आशा है कि आपका स्नेह इसी तरह मिलता रहेगा और मैं पटना सिटी को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

नौ वार्डों में 14 योजनाओं का शिलान्यास

इस अवसर पर कुल नौ वार्डों में 14 योजनाओं का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, बलराम मंडल, लल्लू शर्मा, किरण शंकर, नवीन सिन्हा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, संजय कश्यप, भरत सिंह और प्रदीप काश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, अन्य कार्यकर्ता और प्रमुख नागरिक मौजूद थे।


No comments