अनन्त अरोड़ा और रुचि अरोड़ा ने बुके व तस्वीर भेंट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया अभिनंदन
पटना सिटी | पटना सिटी स्थित ऐतिहासिक पटनदेवी मंदिर में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने पूरे श्रद्धा भाव से आरती की और नवरात्र व दशहरा पर्व की बधाई दी।
मुख्यमंत्री का स्वागत समाजसेवी अनन्त अरोड़ा और रुचि अरोड़ा ने बड़े उत्साह के साथ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बुके और छोटी पटनदेवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अनन्त अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को दशहरा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी पटनदेवी मंदिर पहुंचे। माता रानी की कृपा से प्रदेश में शांति और खुशहाली बनी रहे।”
यह भी पढ़ें - महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विशेष पूजा-अर्चना
रुचि अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “छोटी पटनदेवी मंदिर में मुख्यमंत्री जी का पूजा करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। मां के आशीर्वाद से बिहार लगातार प्रगति की ओर बढ़े, यही हमारी कामना है।”
इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुखों में रामप्रवेश, मनोज कुशवाहा, प्रियंका कुमार, प्रवीण, रितेश, आशिफ और कमाल शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने माता रानी से प्रदेश वासियों और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।


No comments