महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विशेष पूजा-अर्चना
पटना सिटी। महाअष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना सिटी का दौरा कर मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने अगमकुआं स्थित शीतला मंदिर, बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर और मारूफगंज स्थित ऐतिहासिक बड़ी देवी जी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के दौरान मंदिरों में धार्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए।
मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया गया और उन्हें मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।


No comments