ADD

Breaking News

विकास ही पटना साहिब की असली पहचान : विधानसभा अध्यक्ष

                           
पटना सिटी ।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में क्षेत्र का हर वार्ड विकास की नई रोशनी से जगमगा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को श्री यादव ने 7 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपये की लागत से होने वाली 5 योजनाओं का विधिवत कार्यारंभ किया। ये सभी योजनाएं वार्ड संख्या 56 में कार्यान्वित की जा रही हैं।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब में काम करना उनके लिए गर्व और आत्मीयता का विषय है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे अपने घर-परिवार के लिए कार्य कर रहा हूं। पटना साहिब के विकास में कभी कमी आने नहीं दूंगा। विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।” उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि हर सुख-दुख में वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

                    5 नई योजनाओं से पटना सिटी में बदलेगा विकास का नक्शा

योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद श्रीमती किसमती देवी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलराम सिंह मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विकास की यह बयार न केवल पटना साहिब की पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले समय में क्षेत्र को नए आयाम भी देगी।

पटना सिटी का वार्ड 56 अब इन परियोजनाओं से जगमगाएगा और लोगों को आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इन कार्यों से उनका जीवन और अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगा।

No comments