राष्ट्रीय चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
पटना सिटी। राष्ट्रीय चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पटना सिटी परिसर में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, विशिष्ट अतिथि पटना साहिब के विधायक एवं सचेतक श्री रत्नेश कुमार कुशवाह, एसडीएम पटना सिटी श्री सत्यम सहाय, आरएमआरआई, पटना के निदेशक डॉ. कृष्णा पांडे, सहायक मंडलाध्यक्ष रो. संजय बैध तथा क्लब के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. संजीव कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में क्लब के अध्यक्ष रो. अभिषेक राज, सचिव रो. राम कुमार एवं कोषाध्यक्ष रो. प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर उपस्थित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रो. अभिषेक राज ने कहा कि चिकित्सक ईश्वर का दूसरा स्वरूप हैं। ईश्वर को केवल महसूस किया जा सकता है, जबकि चिकित्सक प्रत्यक्ष रूप से मानव सेवा कर जीवन बचाने का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए रोटरी पटना सिटी सम्राट को इस गरिमामय आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन रो. डॉ. राजीव कुमार एवं रो. रुचिता नावाडिया ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रो. देवेश नावाडिया ने प्रस्तुत किया। समारोह को सफल बनाने में रो. गोविंद कनोडिया, अभिषेक पैट्रिक, रो. देवराज बल्लभ, रो. संजय सिन्हा, रो. प्रकाश कुमार, रो. ललित अरोड़ा, रो. मनोज कुमार, रो. दिनेश भदानी, रो. सुमित चंद्रवंशी, रो. नसीम अख्तर, रो. डॉ. वरुण गोलवारा, रो. डॉ. आशीष गोलवारा, रो. कविता अरोड़ा, रो. नुपुर भदानी, रो. जे. पी. जायसवाल, क्लब सहायक नीरज कुमार सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।


No comments