ADD

Breaking News

नागालैंड के राज्यपाल मनोनीत होने पर नंदकिशोर यादव को बधाइयों का तांता


पटना सिटी।
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल मनोनीत किए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

शुक्रवार को उनके पटना स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे और अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन प्रभारी भीखु भाई दलसानिया तथा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नंदकिशोर यादव को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की सराहना की।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नंदकिशोर यादव ने संगठन से लेकर मंत्री पद तक अपने कुशल नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। पर्यटन, स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्य बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नितिन कुमार रिंकू, संजीव यादव, महानगर महामंत्री मनोज सिंह, अजीत कुमार लाली, सुरेश सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, लड्डू चंद्रवंशी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments