ADD

Breaking News

पटना सिटी में भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर मंथन


पटना सिटी : 
भारतीय जनता पार्टी के पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र द्वारा ख़ाजेकलां पानी टंकी स्थित राज दरबार बैंकेट हॉल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार द्वारा भारत माता, Syama Prasad Mukherjee और Deendayal Upadhyaya के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

शिविर का संचालन सुरेश सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत और संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, अवधेश कुमार, लल्लू शर्मा, मयंक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया, महेश पासवान, मनोज यादव, जितेंद्र मेहता, मोहन निषाद, कौशल अंबष्ट, पार्षद विनोद कुमार, विनय कुमार बाला, पार्षद प्रतिनिधि लड्डू चंद्रवंशी, अविनाश पटेल, कांति केसरी, स्मिता रानी, हेमलता शर्मा, संगीता चौरसिया, साधना राव और निशा मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments