ठंड में सेवा की मिसाल: रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी ने कुष्ठ रोगियों के बीच किया कंबल वितरण
पटना सिटी। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता और मानवता के प्रति अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी के तत्वावधान में कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुष्ठ नियंत्रण इकाई सह राजकीय औषधालय, गायघाट परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कुल 100 कुष्ठ रोगियों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। सेवा कार्य में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों को आत्मीय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक रो. राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने सभी सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा ही हमारा उद्देश्य है” के सिद्धांत को आत्मसात कर रोटरी क्लब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का कार्य कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
वहीं कार्यकारी अध्यक्ष रो. डॉ. अजय प्रकाश एवं रो. विष्णु झुनझुनवाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव, रवि शंकर प्रीत, विजय कुमार यादव, रव्यांशु प्रीत, कवि सैनी, राहुल राज सिंह, आशीष कसेरा, मंजीत राज, राजेश राज, अनजीत कुमार सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



No comments