ADD

Breaking News

“स्व. छोटे बाबू को श्रद्धांजलि, 2000 से अधिक लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण”


पटना सिटी। 
स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास रस्तोगी, जिन्हें समाज में स्नेहपूर्वक छोटे बाबू के नाम से जाना जाता था, की स्मृति में मंगलवार को पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी की ओर से स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास रस्तोगी एवं स्वर्गीय सुधांशु बाला रस्तोगी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र शशि शेखर रस्तोगी तथा जगमोहन लाल शिव रतन लाल ज्वेलर्स के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि पूर्वजों और पितरों की स्मृति में इस प्रकार का भंडारा आयोजित करना अपने आप में पुण्य का कार्य है और समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि छोटे बाबू समाजसेवा और सादगी के लिए जाने जाते थे, जिनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन उनके विचारों को जीवंत रखता है।

विशिष्ट अतिथि बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। समारोह की अध्यक्षता मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने की। उन्होंने बताया कि भंडारे में 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


पुत्र शशि शेखर रस्तोगी ने कहा कि जिनके परिश्रम और संस्कारों के कारण हम आगे बढ़े, उन्हीं के मार्गदर्शन पर पूरा परिवार चल रहा है। छोटे बाबू सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी रहते थे, उसी परंपरा को परिवार आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष एवं पुत्रवधू रीता रस्तोगी, प्रपुत्र अमित रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद कानोडिया, भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष अमित कानोडिया, समिति के सचिव राजकुमार गोयनका, सुभाष पोद्दार, अशोक बंका, राजेश देवड़ा, जोगिंदर कुमार सहित अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

No comments