ADD

Breaking News

“बलराम चौधरी बोले— वंचितों की आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर”


पटना सिटी। 
जननायक भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती महागठबंधन पटना साहिब की ओर से वार्ड 60 स्थित कार्यालय मानस पथ में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. एकबाल अहमद ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि जननायक आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

सीपीआई नेता देवरत्न प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने 27 प्रतिशत आरक्षण देकर वंचित समाज को सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। माले नेता रामनारायण सिंह ने कहा कि भारत रत्न जननायक के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। सीपीआई नेता शंभू सरन प्रसाद ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र प्रसाद मुन्ना ने कहा कि आज अगर कोई कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चल रहा है, तो वह राजद सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पप्पू द्विवेदी, सतरोगन प्रसाद, एजाज उद्दीन, सानू भूषण माली, शंकर प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

No comments