ADD

Breaking News

पटना साहिब व पटना महानगर में जद(यू) का व्यापक सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता



पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह चौक पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा वर्ष 2025 से 2028 तक चलने वाले सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान में सैकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करते हुए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त किया। प्रवक्ता सह हाजीपुर प्रभारी अनन्त अरोड़ा ने बताया कि इस बार जनता दल यूनाइटेड ने पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पटना महानगर के गुरुगोविंद सिंह सेक्टर में ही सैकड़ों नए सदस्य बनाए गए हैं और यह अभियान पटना साहिब के सभी क्षेत्रों में निरंतर जारी है।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, गुरुगोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, प्रवीण चौधरी, रामप्रवेश, संजय, आफताब गुड्डू, शब्बा करीम, उमेश कुमार, राजीव ठाकुर, बंटी कुमार, प्रतोष कुमार, ब्रजेश कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर द्वारा वार्ड संख्या 47 में भी सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व बाजार समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान पार्षद श्री रविंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह तथा प्रदेश महासचिव परमहंस उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक जद(यू) की सदस्यता ली। प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी से जुड़ने को लेकर जबरदस्त जोश है और लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में अभय यादव, गुड्डू सिंह, राकेश कुमार, गिरीश कुमार, विजय कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

No comments