ADD

Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय गुलज़ारबाग में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस


पटना।
 राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग, पटना में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे द्वारा तिरंगा फहराने और झंडे को सलामी देने के साथ हुई। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय की NCC छात्राओं की अनुशासित और प्रभावशाली परेड रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने 26 जनवरी को भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताते हुए कहा कि इसी दिन देश को अपना संविधान मिला। उन्होंने संविधान के महत्व और उसकी प्रस्तावना में निहित प्रथम पाँच शब्दों पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र की मजबूती में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने छात्राओं से भारतीय गणराज्य की गरिमा को अक्षुण्ण रखने और संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

इसके साथ ही महाविद्यालय में आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी सहायक प्रोफेसर एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments