ADD

Breaking News

बिहार विधानसभा में रत्नेश कुशवाहा का कद बढ़ा, बने सत्तारूढ़ दल के सचेतक, लोगों ने दी बधाई।


पटना सिटी ।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, युवा नेता नितिन कुमार रिंकू, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री विनय केसरी, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल, राजेश साह, संजय सिंह, सरोज जायसवाल, कांति केसरी, स्मिता रानी, पार्षद श्रीमती किरण मेहता, संध्या देवी, नीलम कुमारी, गायत्री देवी, मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र संख्या 184 से सत्तारूढ़ दल का सचेतक मनोनीत किए जाने को मान्यता प्रदान कर दी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर संसदीय कार्य विभाग को अधिसूचना निर्गत करने हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

No comments