राष्ट्रीय मंच पर बिहार का नाम रोशन, अनन्त अरोड़ा अध्यक्ष बने
आगरा | राष्ट्रीय समस्त खत्री महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को आगरा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पूरे देश की लगभग सौ खत्री सभाओं ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं सचिव को मतदान का अधिकार था। देशभर से चार उम्मीदवार मैदान में थे और बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया।
मतगणना के बाद बिहार के अनन्त अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हासिल किया। अनन्त अरोड़ा को कुल 74 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 35 वोट मिले। अन्य दो उम्मीदवारों को क्रमशः 19 और 3 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही अनन्त अरोड़ा को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
पूरे देश में खुशी की लहर, अनन्त अरोड़ा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनन्त अरोड़ा ने कहा कि वे पूरे देश में खत्री समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक सभी क्षेत्रों में खत्री समाज को उसका उचित हक दिलाने के लिए आवाज उठाई जाएगी। साथ ही समाज सेवा, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
74 वोटों से ऐतिहासिक जीत
गुरुपर्व के अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के इतिहास को देशभर के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिए हैं और वे खत्री समाज के आराध्य हैं।
अनन्त अरोड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देशभर में हर्ष की लहर है। श्री विजय चौधरी, श्री ललन श्राफ, श्री नंदकिशोर जी, रत्नेश जी सहित गाजियाबाद, अमृतसर, अहमदाबाद, जोधपुर, शिमला, पुणे, बरेली एवं अन्य शहरों से सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।



No comments