रत्नेश कुशवाहा का जनसंपर्क अभियान तेज, मतदाताओं से कमल छाप पर वोट की अपील
पटना सिटी । पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं से कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की तथा जनता से आशीर्वाद मांगा।
श्री कुशवाहा ने स्थानीय सम्मानित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की जिस गति को स्थापित किया है, उसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने जिस समर्पण के साथ गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए योजनाएं लागू की हैं, वही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया, युवाओं से नीति-निर्माण एवं समकालीन विषयों पर सार्थक संवाद किया तथा महिलाओं से संवाद कर उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने जनसंपर्क अभियान को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं ने हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गरीबों के उत्थान के लिए रत्नेश कुशवाहा का विजय आवश्यक है। उन्होंने जनता से भारी मतदान कर कमल निशान पर बटन दबाने का आह्वान किया।


No comments