रत्नेश कुशवाहा के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब, मनोज तिवारी करेंगे 3 नवंबर को रोड शो
श्री कुशवाहा ने वार्ड संख्या 52 और 53 के विभिन्न इलाकों का दौरा कर मतदाताओं से कमल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान लोगों ने बताया कि पहले चौक या मालसलामी से गायघाट पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लगता था, लेकिन गंगा किनारे सड़क बनने से अब यह दूरी मात्र 15 मिनट में तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि विकास की यह श्रृंखला क्षेत्र को नई दिशा दे रही है। मेरिन ड्राइव से अशोक राजपथ तक संपर्क मार्ग पटना सिटी के लिए वरदान साबित हुआ है।
जनसंपर्क के दौरान गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों की बड़ी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अरविंद शर्मा, पंकज गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, उमेश सम्राट, हरेंद्र चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, मुकेश ठाकुर, चुन्नू चंद्रवंशी, सुप्रिया देवी, सुषमा देवी, रश्मि भारती, कोमल कुमारी, प्रदीप पासवान और दिलशाद अली शामिल थे।
इसी क्रम में भाजपा नेता नित्यानंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में सर्वांगीण विकास का दौर चल रहा है और इस निरंतरता को बनाए रखने के लिए रत्नेश कुशवाहा को विजयी बनाना आवश्यक है। सभा में विनोद पासवान, राजीव ठाकुर और अंजू सिंह मौजूद रहीं।
इधर, प्रख्यात फिल्म अभिनेता, गायक एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी 3 नवंबर को पटना सिटी में रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो दोपहर 2 बजे गायघाट स्थित अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर सिटी कोर्ट, पश्चिम दरवाजा, खानजेकला, चौक, हाजीगंज होते हुए मालसलामी तक जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। रोड शो के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ता शामिल होंगे और जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी।



No comments