तेजस्वी यादव का 36वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, 36 पाउंड का केक और 36 किलो लड्डू से हुआ स्वागत
पटना, बिहार के भावी मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का 36वां जन्मदिन आज राजधानी पटना के मध्य विद्यालय कुम्हरार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी उमेश यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ हुई, जिसके बाद पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल छा गया।
तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर 36 पाउंड का विशाल केक और 36 किलो लड्डू काटकर बच्चों के बीच वितरण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सैकड़ों छोटे-छोटे विद्यार्थियों को कॉपी और कलम भेंट की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भूषण पासवान, दीनानाथ यादव, मो. इरशाद उर्फ सोनी, अशोक सिंह, अमरनाथ ठाकुर, सुखु पासवान, रोहित, संजीत कुमार सिंह, सुरेश यादव, सुधीर चंद्रवंशी, राहुल, सुजीत समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की नई उम्मीद हैं और उनके नेतृत्व में राज्य तरक्की की नई ऊंचाइयां छुएगा। बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री बांटकर समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ और ‘बिहार का युवानायक तेजस्वी यादव’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।


.jpeg)


No comments