ADD

Breaking News

मोदी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से किया संवाद


पटना सिटी ।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के राज दरबार बैंक्वेट हॉल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भाजपा के संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारी प्रधानमंत्री से सीधे जुड़कर उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं — जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मातृ वंदना योजना आदि — ने समाज में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम में सरोज जायसवाल, कांति केसरी, स्मिता रानी, सीता सिन्हा, निशा मेहता, सीमा सिंह और संगीता चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनः एनडीए सरकार बनने का संकल्प दोहराया।

No comments