ADD

Breaking News

गायघाट में छठ व्रतियों के बीच सूप-नारियल वितरण, रणबीर नंदन ने किया शुभारंभ

 

पटना सिटी। छठ महापर्व के पावन अवसर पर एम.एस. फाउंडेशन की ओर से गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में 251 छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से बाबू भाई ने रणबीर नंदन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. डॉ. पूनम सिंह, डॉ. श्रुति तेतरवे, प्रोफेसर अन्नू रानी, डॉ. जयमंगल देव, डॉ. रमण किशोर, प्रो. डॉ. दिनेश बल्लभ और डॉ. रीति नारायण ने छठ व्रतियों का स्वागत किया। सभी ने इस आयोजन को समाज में धार्मिक आस्था और सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने वाला बताया।

इस अवसर पर मनोज शर्मा, पंकज गुप्ता, मुकेश ठाकुर, गणेश कुमार, मुन्ना सरकार, गुंजन कुमार, शाहीद अंसारी, कृष्ण कुमार मधुकर, संजय तिवारी, बमबम शर्मा, संतोष कुमार, दीपेश शर्मा, गोपाल कुमार, शशि शर्मा, संजय मालाकार, रोहित घोष और अजित सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने छठ गीतों की गूंज के बीच सूर्य उपासना की तैयारी में हिस्सा लिया, वहीं आयोजन समिति ने इसे हर वर्ष परंपरा के रूप में जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments