विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने चलाया जागरूकता अभियान
पटना सिटी। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से शुक्रवार को एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी पोलियो से बचाव और ‘दो बूंद जिंदगी की’ के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि पोलियो उन्मूलन में जनजागरूकता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे उनमें उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक पैट्रिक, सचिव ओमप्रकाश, प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय यादव तथा राजकिशोर, राजेश दीवान, रविशंकर का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर देवराज वल्लभ, ललन कुमार, संजय सिंहा, नीरज कुमार, नितिन मुकेश, राम कुमार, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश पप्पू तथा रोटरी बाय नीरज कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग से सक्रिय भागीदारी की अपील की।


No comments