161 करोड़ की लागत से बन रही गंगा किनारे सड़क, समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट — रत्नेश कुशवाहा
पटनासिटी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी श्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि गंगा नदी के किनारे दीदारगंज तक 161 करोड़ रुपए की लागत से बन रही चार लेन सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगी नई सड़क
उन्होंने आज वार्ड संख्या 54, 57, 60, 62, 67, 70, 71 और 72 के दीदारगंज, मारूफगंज, हाजीगंज, बाल्टी फैक्ट्री, बजरंगपुरा, नवाब बहादुर रोड, पक्की गौरैया और मंशाराम का अखाड़ा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की।
मारूफगंज में स्थानीय नागरिकों ने पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच 56 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नंदकिशोर यादव के प्रति आभार जताया।
श्री कुशवाहा ने बताया कि कंगन घाट से दीदारगंज तक चार लेन सड़क निर्माण पर 161 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह मार्ग एनएच-30 से जोड़ा जाएगा, जिससे मारूफगंज किराना मंडी और मंसूरगंज गल्ला मंडी तक माल परिवहन में सुविधा होगी तथा अशोक राजपथ पर ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी।
जनसंपर्क अभियान में श्री कुशवाहा के साथ अजय पंडित, लड्डू चंद्रवंशी, अशोक भारती, मनोज साह, राजू गुप्ता, सत्यदेव पप्पू और मोहन निषाद मौजूद थे।


No comments