ADD

Breaking News

बलराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, पटना साहिब से शुशांत शेखर की जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प


पटना सिटी।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 60, मानस पथ स्थित राजद कार्यालय परिसर में महागठबंधन उम्मीदवार श्री शुशांत शेखर की जीत सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने की, जबकि संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महागठबंधन घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रवेज अहमद, माले नेता राम नारायण सिंह, धर्मदेव राय, इबरार अहमद रजा, मोहम्मद कलाम, शत्रुघ्न यादव, शाहीन अनवर, अधिवक्ता श्री कल्लू जी, मोहम्मद गोरख, धर्मवीर पासवान, अनिल यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 6 नवंबर को पंजा चिह्न पर मतदान कर भारी मतों से शुशांत शेखर को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शुशांत शेखर ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा, “मैं किसी पद का उम्मीदवार नहीं, बल्कि जनता का भाई, बेटा और सेवक बनकर आपके बीच आया हूं। मैं 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा में विकास, समानता और रोजगार के मुद्दों पर महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। वार्ड के कार्यकर्ताओं ने शुशांत शेखर की जीत को लेकर उत्साह और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

No comments