छठ के बाद पटना साहिब में एनडीए का चुनावी दंगल तेज, एक दर्जन वार्डों में खुले कार्यालय
वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटी हैं। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की समितियां भी सक्रिय हो चुकी हैं और मतदाताओं से लगातार संपर्क साध रही हैं।
इलेक्शन एजेंट दिनेश पटेल ने बताया कि वार्ड संख्या 54 में बजरंगपुरी, वार्ड 5 में नवाब बहादुर रोड, 61 में पक्की गौरैया, 67 में हाजीगंज, 71 में बाल्टी फैक्ट्री, 72 में दीदारगंज थाना के निकट, 61 में मंशन राम का अखाड़ा, 65 में खांजेकला, 66 में ओपी साह सामुदायिक भवन के पास, 62ए में चौक शिकारपुर, 69ए में दलहट्टा, 69 में सावरचक, 68 में चैनपुरा, 62बी में बाहरी बेगमपुर और 63 में हजारी मोहल्ला में कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं।
इस बीच एनडीए प्रत्याशी श्री रत्नेश कुशवाहा सघन जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं। वे क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और डबल इंजन की सरकार को पुनर्स्थापित करने के लिए कमल निशान पर वोट देने की अपील कर रहे हैं।
कल शाम और आज तड़के उन्होंने पटना साहिब क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक घाटों का दौरा किया, जहां उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी साझा की।


No comments