ADD

Breaking News

भाजपा समाज के समग्र विकास की बात करती है और उसे पूरा करती है : रत्नेश कुशवाहा

पटना सिटी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी श्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा समाज के समग्र विकास की बात करती है और उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार की मूल नीति रही है। इसके तहत पटना साहिब क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए पार्टी पूरी तरह कृतसंकल्पित है।

श्री कुशवाहा आज सुबह नगर रक्षिका छोटी पटन देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की नई इबारत लिखी है।

सभा के बाद श्री कुशवाहा ने वार्ड संख्या 62 और 63 के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

                                                        न्यूज़ सिटी ग्रुप

लोदी कटरा में साईं भक्तों ने साईं मंदिर परिसर में फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व काली स्थान, मंगल तालाब, पांच मंदिर, चौकशीकारपुर विश्वकर्मा मंदिर सहित कई स्थानों पर लोगों ने उनके काफिले को रोककर समर्थन जताया।

जनसंपर्क कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता अमित कनोडिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा और जदयू के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संतोष मेहता, संजीव कुमार यादव, अनंत अरोड़ा, नित्यानंद चंद्रवंशी, सरदार हरजीत सिंह, सनी यादव, विनय कुमार, मनोज यादव, शशिकांत शुक्ला, रोशन मेहता, दयानंद सिंह, मनीष कुमार, नीरज मिश्रा, श्रीमती रीता गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, परितोष कुमार, अजय चौधरी, मनोज विश्वकर्मा, अमिताभ द्विवेदी, फिरोज अहमद, नैयर इकबाल, महेश प्रसाद सहित वार्ड पार्षद श्रीमती तारा देवी का विशेष योगदान रहा।

No comments