गायघाट से दीदारगंज तक 158 करोड़ की सड़क परियोजना पर तेजी, रत्नेश कुशवाहा ने किया जनसंपर्क
पटना सिटी । पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे बनी पुरानी सड़क के जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं एनडीए के पटना साहिब प्रत्याशी श्री रत्नेश कुशवाहा ने आज पटना सिटी में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि लगभग 158 करोड़ रुपये की लागत से गायघाट से दीदारगंज तक बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
श्री कुशवाहा ने बताया कि यह सड़क परियोजना गंगा पथ के समानांतर बनेगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे पूर्व उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत टेढ़ी घाट, महाराज घाट, खांजेकला घाट, बंदरिया गली, चौधरी गली, जोरिया तमिलंकी बगली, सोनार टोली, केशव राय घाट, कठौतिया गली और आदिबिलाके का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनके सुझाव सुने।
जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में उन्होंने रानीपुर, नीमताल, मल्लाह टोली, बेलदार टोली, लोहा का पुल, मंशा राम का अखाड़ा, दीप नगर, माल बगीचा, मेहंदी गंज और महेश पर शीत जैसे इलाकों में भी भ्रमण किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, अविनाश पटेल, पवन मेहता, अवधेश मेहता, मुरारी राय, सुरेश सिंह पटेल, साधना देवी, प्रमिला देवी और शकुंतला देवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनता से एनडीए उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


No comments