छठ व्रतियों की सुविधा के लिए महागठबंधन का सफाई अभियान शुरू, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने संभाली कमान
![]()
पटना सिटी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित बॉली मोड़ पर महागठबंधन की ओर से भव्य सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने की।
इस अवसर पर सीपीआई नेता देवरतन प्रसाद, मो. जावेद, शरीफ अहमद रंगरेज, शाहीन अनवर, मो. शौकत एजाजुद्दीन उर्फ सानू, धर्मवीर पासवान, पारस पासवान, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए गंगा घाटों तक जाने वाले मार्गों की सफाई करते हुए आम लोगों से भी इस पवित्र कार्य में सहयोग की अपील की।
पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि छठ लोक आस्था का महान पर्व है, जो जाति, धर्म और राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता छठ व्रतियों के लिए अशोक राजपथ से गंगा घाटों तक विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


No comments