ADD

Breaking News

“महिलाओं के उत्थान में एनडीए सबसे आगे — सांसद शांभवी चौधरी”


पटना सिटी ।
 सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार जो कहती है, उसे पूरा कर दिखाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के उत्थान और समाज के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वे कांग्रेस शासन में कभी संभव नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि आज गरीब परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एनडीए सरकार कई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

श्रीमती चौधरी आज मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 61 में आयोजित मतदाता बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण और डोमिसाइल नीति से राज्य की बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर बढ़े हैं। एनडीए सरकार महिलाओं को सम्मान और स्वावलंबन दोनों दे रही है।

इसी क्रम में छोटी पहाड़ी देवी स्थान के पास आयोजित जनसभा में बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है, जिसे आगे बढ़ाने का काम भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और संगठन की मजबूती एनडीए की जीत की गारंटी है।

वहीं, सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन के नेता जनता के नहीं, अपने परिवार के उत्थान में लगे हैं, जबकि मोदी-नीतीश की सरकार समाज के निचले तबके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

अमेठी विधायक एवं यूपी के पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने सभा में कहा कि “हमने अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनवाया, अब बिहार में सीता मंदिर बनेगा।”
इस अवसर पर रूपनारायण मेहता, अविनाश पटेल, मनोज चौधरी सहित कई स्थानीय नेताओं ने भागीदारी की।

No comments