ADD

Breaking News

पटना साहिब में एनडीए की रफ्तार तेज, रत्नेश कुशवाहा के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

पटना सिटी । लोक आस्था के महापर्व छठ और गोपाष्टमी के संपन्न होते ही अब लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं, वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

एनडीए प्रत्याशी श्री कुशवाहा ने आज अशोकचक्र गली, माशूक अली रोड, मीर गुलाबी बाग, सदर गली, दुरुखी गली, लाला टोली, टिकिया टोली और चौहट्टा सहित कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया।

इसी क्रम में भाजपा नेता नित्यानंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में मथनी तल, सिटी स्टेशन, नाला पर सब्जी मंडी और लोदी कटरा शिव मंदिर के समीप नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में एनडीए प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। नुक्कड़ सभाओं को श्री चंद्रवंशी के अलावा राजकुमार पटेल, मुकेश ठाकुर और मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया।

उधर, गुरु गोविंद पथ स्थित भामाशाह भवन में एनडीए के चुनाव प्रबंधन कार्यालय में विधायक नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को सशक्त करने और मतदाताओं तक एनडीए सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर बल दिया। श्री यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास के बल पर पटना साहिब सीट पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होगी।

No comments