ADD

Breaking News

फिजियोथेरेपी सम्मेलन में सरकार के आश्वासन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर


पटना।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर बिहार राज्य फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को कॉमर्स कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में भव्य फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष नंद किशोर यादव और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एमएलसी जीवन कुमार और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बिहार सरकार में एमपीटी डिग्री कोर्स शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं, धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा कि बिहार के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर शीघ्र ही फिजियोथेरेपी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी। 

इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभिनव आनंद और महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. वेदांशी सिंह मौजूद रहीं। एलीट सदस्यों में डॉ. देवलाल, डॉ. ओसैद, डॉ. अखिल गुप्ता और बंटी त्रिपाठी ने सम्मेलन में सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में संघ के संस्थापक सदस्य डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. देवब्रत, डॉ. निरुपमा सिंह, प्रो. संजय, प्रो. सद्री, डॉ. गौरव और डॉ. सोनम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने फिजियोथेरेपी के बढ़ते महत्व और स्वास्थ्य क्षेत्र में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया और अधिक से अधिक लोगों तक फिजियोथेरेपी सेवाएं पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

No comments