नंदकिशोर यादव का कांग्रेस पर प्रहार: माँ का अपमान असहनीय, बिहार देगा जवाब
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि “माँ का अपमान बिहार कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस को आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।”
प्रधानमंत्री मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में पुलवामा में क्रिकेट, श्रीनगर की डल झील में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली रश्मिता साहू और मोहसिन अली का उल्लेख करते हुए कहा कि कश्मीर में खेल गतिविधियाँ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एनडीआरएफ, सेना, डॉक्टरों व स्वयंसेवी संस्थाओं की सेवा भावना की सराहना की। साथ ही यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ का भी जिक्र किया।
आक्रोश सभा में भाजपा नेताओं ने महागठबंधन मंच से प्रधानमंत्री की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को “निंदनीय व असहनीय” बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।
कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, नीलम देवी, तारा देवी, अंजलि राय, सुनीता देवी, विनय बाला, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, सुजीत कुशवाहा, स्मिता रानी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments