ADD

Breaking News

मनोहरपुर कछुआाड़ा में स्व. रामनारायण राय एवं स्व. मंजीया देवी की पुण्यतिथि पर मूर्ति अनावरण ।

पटना । बैरिया स्थित मनोहरपुर कछुआाड़ा में स्व. रामनारायण राय एवं स्व. मंजीया देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

स्व. राय एवं स्व. देवी की मूर्ति का अनावरण उनके पुत्र प्रो. डॉ. ब्रह्मानंद प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य (पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) एवं "पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार" के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी मुकेश कुमार उर्फ मंटू यादव ने अपने दादा-दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंटू यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा 

"स्व. रामनारायण राय एवं स्व. मंजीया देवी का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा को समर्पित रहा है। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। समाज की प्रगति के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया और आभार जताया।

कार्यक्रम में डॉ. रामानंद यादव, पूर्व विधायक अरुण मांझी, उदय मांझी, छात्र नेता प्रिंस पासवान, प्रो. वीरेंद्र पासवान, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद (प्राचार्य), श्री उपेंद्र कुमार (शिक्षक) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों में चंदन यादव, अंजनी, मनोज, अमन, शुभम, निशु, रिशु, आराध्य राय, आयुष, अन्वय, सोनू, पीयूष, कृष्ण, अनीता, वर्षा रानी मुखिया, शोभा आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

No comments