ADD

Breaking News

महागठबंधन की पदयात्रा से पटना की सड़कों पर राजनीतिक गर्मी, गांधी मैदान गूँजा नारों से

 


पटना सिटी। महागठबंधन दलों की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 16वें एवं अंतिम दिन पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा मार्च में शामिल हुए। गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पहुँचने के लिए विभिन्न वार्डों से राजद कार्यकर्ताओं ने बाजा, गाजे-बाजे, झंडा-बैनर के साथ जुलूस निकाला। जुलूस गायघाट गांधी सेतु के नीचे अशोक राजपथ पर एकत्र होकर आगे बढ़ा।

इस पदयात्रा मार्च का नेतृत्व राजद प्रदेश महासचिव प्रदीप मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि “वोटर अधिकार यात्रा ने पूरे बिहार में नई ऊर्जा भरी है और जनता अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही है।”

मार्च में राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. इकबाल अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष मो. जावेद, जिला महासचिव विक्की आनंद कुशवाहा, व्यवसाय प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. शहजाद, युवा राजद नेता अजीत सिंह कुशवाहाअमन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राजकुमार राजन, मो. परवेज अहमद, रतनदीप यादव, पूर्व पार्षद अरुण शर्मा, अरुण कुमार स्वर्णकार, विक्की कुमार, रोहित मेहता, टिंकू कुमार, राजिक अली, श्रवण मेहता, मो. फिरोज खान, मंटू साहनी, राजीव राय, मदन गुप्ता समेत कई दलों के नेताओं की मौजूदगी से मार्च और अधिक प्रभावशाली रहा।

गांधी मैदान की ओर कूच करती भीड़ ने महागठबंधन की एकजुटता और आगामी चुनावों में साझा संघर्ष के संदेश को और मजबूत किया।

No comments