पटना साहिब में विकास का बिगुल: नंदकिशोर यादव ने 5 करोड़ की 105 योजनाओं का किया शुभारंभ
पटना सिटी। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष एवं पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को राजधानी के पूर्वी क्षेत्र के विकास कार्यों को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) के अंतर्गत पाँच करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 105 योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर ख़ांजेकला पानी टंकी स्थित राज दरबार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से राशि का आवंटन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी उल्लेख किया कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका लोकार्पण भी आज किया गया। इस अवसर पर 105 योजनाओं की कुल 5,02,54,800 (पाँच करोड़ दो लाख चौवन हज़ार आठ सौ) की राशि से कार्यों की शुरुआत की गई।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय जनता को सीधा लाभ होगा। सड़कों, नालों, जलापूर्ति तथा सामुदायिक संसाधनों से जुड़ी योजनाओं का कार्यान्वयन क्षेत्र के विकास की तस्वीर को बदल देगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व उपमहापौर संतोष कुमार मेहता, किरण शंकर, दिनेश पटेल, लल्लू शर्मा, वार्ड पार्षद संध्या यादव, अंजलि राय, विनोद कुमार, सुनीता देवी, मुन्ना जायसवाल, कांति देवी, तरुण राय, तारा देवी, उषा देवी, नीलम कुमारी, गायत्री देवी, विनय कुमार बाला, किरण मेहता, सुरेश पटेल, विनय केशरी, डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, संजीव कुमार, मनोज यादव, रौशन मेहता, प्रभाकर मिश्रा, प्रदीप काश, राजेश साह और संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments