ADD

Breaking News

" बलराम चौधरी के नेतृत्व में दशहरा महोत्सव की तैयारी तेज़"

पटना सिटी : श्री गांधी स्मारक पूजा समिति बॉली मोड़ द्वारा आगामी दशहरा पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन लिटिल फ्लावर स्कूल, मानस पथ परिसर में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलराम चौधरी ने की, जबकि संचालन शिव गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के पुनर्गठन, आय-व्यय की समीक्षा एवं दशहरा पर्व के दौरान पांच दिवसीय सेवा शिविर लगाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान समिति को यथावत रखा जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि दस दिवसीय पूजा महोत्सव को सफल बनाने हेतु विभिन्न स्तर पर तैयारी की जाएगी। समिति ने यह भी घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार पांच दिवसीय सेवा शिविर लगाया जाएगा।

अध्यक्ष बलराम चौधरी ने कहा कि दशहरा महोत्सव सिर्फ धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।

बैठक में पप्पू गुप्ता, विक्की अवस्थी, मनोज मेहता, भूषण माली, आको अवस्थी, राजेश खत्री, शंभू गुप्ता, अभिजीत अवस्थी, दुर्गा चौधरी, शशि कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार, मनीष ठाकुर एवं टोनी चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति ने विश्वास जताया कि इस बार का दशहरा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

No comments