ADD

Breaking News

कटिहार में राहुल गांधी का अनोखा अंदाज़, मखाना खेतों में उतरे, मजदूरों से की सीधी बातचीत


कटिहार।
बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान  राहुल गांधी कटिहार पहुंचे, जहां कुरसेला में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कोढ़ा के सिमरिया पुल के निकट रुककर स्थानीय मखाना खेतों का रुख किया। खेतों में भरे पानी के बीच उतरकर उन्होंने मजदूरों से हाथ मिलाया और उनकी समस्याएं सुनीं। दरभंगा से आए मखाना फोरी मजदूरों से भी बातचीत करते हुए उन्होंने समाधान का भरोसा दिलाया। राहुल ने न सिर्फ मजदूरों के कामकाज को नजदीक से देखा बल्कि सीमांचल की पहचान मखाना लावा का स्वाद भी लिया।


राहुल गांधी के इस अलग अंदाज़ और मजदूरों से सीधे जुड़ने की शैली ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह भर दिया। लोगों ने इसे जमीनी स्तर पर समझने और संवेदनशील राजनीति की मिसाल बताया।

इसके बाद राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ा और वह कोढ़ा के खेरिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्राम किया। दोपहर बाद उनकी यात्रा फिर आगे बढ़ेगी। इस बीच पूरे सीमांचल क्षेत्र में राहुल गांधी के इस अनोखे दौरे की चर्चा जोरों पर है।

No comments