गांधी मैदान वोट अधिकार यात्रा की तैयारी, महागठबंधन का केंद्र सरकार पर हमला
पटना। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मानस पथ स्थित कार्यालय में आगामी 01 सितंबर 2025 को होने वाली वोट अधिकार यात्रा की तैयारी को लेकर महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर राजद के अध्यक्ष भाई महताब आलम ने की जबकि संचालन सीपीई नेता शंभू शरण प्रसाद ने किया।
बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राज कुमार राजन, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो. जावेद, सीपीई नेता देवरत्न प्रसाद, प्रदीप मेहता, सुजीत कसेरा, शिव मेहता, प्रोफेसर इकबाल अहमद, अजीत सिंह कुशवाहा, मुन्ना जायसवाल और कृष्ण कुमार यादव समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला।
नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट देने के अधिकार को खत्म करना चाहती है। वक्ताओं ने कहा कि यह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों पर सीधा हमला है।
नेताओं ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं और पूरे बिहार में यात्रा कर जनता को जागरूक कर रहे हैं।
बैठक में पटना महानगर युवा राजद के अध्यक्ष रोहित यादव, पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी, कांग्रेस नेता रणधीर यादव, हिदायत अहमद, साबिर अली, सरदार जगजीत सिंह, शत्रुघन यादव, श्रवण मेहता, मोहम्मद शौकत, शेषनाग मेहता, शकुंतला प्रजापति, विक्की कुशवाहा, मोहम्मद सज्जाद, केसरी कुमार, एजाजुद्दीन उर्फ सानू, असगर अली समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि हम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और उनके अधिकार की रक्षा करने का काम करेंगे। 01 सितंबर को गांधी मैदान में होने वाली वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुटेगा।



No comments