ADD

Breaking News

"पटना के लिए गर्व का पल: जीज़स एंड मेरी एकैडमी को राष्ट्रीय मंच पर मिला डॉ. राधाकृष्णन नेशनल अवॉर्ड 2025"


पटना : 
पटना शहर के लिए यह सप्ताह गौरवशाली रहा जब जीज़स एंड मेरी एकैडमी, पटना सिटी ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के उपनिदेशक श्री अभिषेक पैट्रिक एवं प्रचार्या श्रीमती पूजा एन शर्मा को हैदराबाद स्थित नियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'नेशनल एडु टेक एक्सपो' के दौरान ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

उप निदेशक को राष्ट्रीय निदेशक सम्मान एवं प्रचार्या को राष्ट्रीय प्रचार्या सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में उनके पौत्र डॉ. सुब्रमण्यम शर्मा गौरवराम जी के करकमलों से प्रदान किया गया।

हर वर्ष शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन की शिक्षा के प्रति निष्ठा को नमन करते हुए यह सम्मान प्रदान किया जाता है, और इस वर्ष पटना ने राष्ट्रीय फलक पर अपना नाम दर्ज करवाया है।

इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि समस्त पटना वासियों को गर्वित किया है। यह सम्मान विद्यालय परिवार की मेहनत, संकल्प और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है। साथ ही, यह शहरवासियों के निरंतर सहयोग एवं विश्वास की भी जीत है।

No comments