तेजस्वी यादव बोले– न डरेंगे, न झुकेंगे, पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिलाना लक्ष्य
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे लालू प्रसाद यादव कभी डरे नहीं, वैसे ही वे भी न डरेंगे और न झुकेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे वर्ष 2010 से पार्टी के काम में लगे हुए हैं। जब उनके पिता लालू प्रसाद यादव जेल गए,
उन्होंने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और सरकार भी बन गई थी, लेकिन बेईमानी के जरिए दूसरी सरकार बना ली गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है और अब उनका लक्ष्य राजद को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राजद कार्यकर्ताओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों के नेता हैं, जबकि जननेता केवल लालू प्रसाद यादव हैं।
उन्होंने घोषणा की कि होली के बाद वे बिहार और देशभर में दौरा कर पार्टी को मजबूत करेंगे और 17 फरवरी को पटना के बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई जाएगी।




No comments