ADD

Breaking News

बिहार के व्यवसायी, उद्यमी और युवा विकसित बिहार के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. दिलीप जायसवाल


पटना सिटी, 4 नवम्बर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारसर्वज्ञ हिताय, सर्वज्ञ सुखाय” की नीति पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को साकार करने के लिए बिहार के व्यवसायी, उद्यमी और युवा पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

डॉ. जायसवाल गायघाट स्थित केएल-7 में आयोजित व्यवसायी, प्रबुद्ध जन एवं उद्यमियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, नितिन अभिषेक, विनय कुमार बाला, विनोद कुमार, सरोज जायसवाल और शिशिर कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने राज्य और देश के समग्र विकास के लिए कमल के निशान पर बटन दबाकर एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार ने किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया है। व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रणाली को सरल बनाया गया है, जिससे उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। सरकार ने अब तक 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियां दी हैं तथा 2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने बताया कि 1.67 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.21 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु ₹10,000 की सहायता दी गई है और आगे व्यापार बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद मिलेगी।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार को अब तक 2 नमो भारत, 26 अमृत भारत और 28 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। राज्य के 98 रेलवे स्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट के आधुनिकरण के साथ दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट का विस्तार कार्य पूरा हुआ है तथा 6 नए एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरने की तैयारी जारी है।

No comments