ADD

Breaking News

"गोपालगंज में चुनावी कैश का खुलासा ! गैस रिपेयरिंग करने वाले के घर से एक करोड़ रुपये बरामद"


गोपालगंज :
जिले के थावे थाना क्षेत्र के कविलाशपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैस रिपेयरिंग करने वाले व्यक्ति के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने संतोष प्रसाद नामक व्यक्ति के घर से कई बक्सों में रखे नकद रुपये, बैंक पासबुक और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

  यह भी पढ़ें - "फाउंडर्स मीट बनी बिहार के उद्यमियों की प्रेरणा — बैंकिंग और फंडिंग पर खुला नया अध्याय"

थावे थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि बरामद नकदी की जांच की जा रही है कि यह राशि कहां से आई और इसका उपयोग कहां किया जाना था। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि रकम का उपयोग चुनावी लेनदेन में किया जा सकता था। फिलहाल पूरे परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 "न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

पुलिस ने नकद और दस्तावेजों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है। वहीं, इतनी बड़ी रकम की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि एक साधारण व्यक्ति के घर से इतनी बड़ी नकदी कैसे मिली। पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले पर रिपोर्ट तलब कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments