पाटलिपुत्रा में वर्षों से प्रतीक्षित सड़क परियोजना का शिलान्यास आज
पटना। पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति ने आज दिनांक 05-10-2025, शाम 6:00 बजे क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के लिए खुशखबरी दी है। वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रही बाजार समिति से रामपुर संप हाउस तक लगभग 700 मीटर सड़क का निर्माण अब साकार होने जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन द्वारा सड़क निर्माण का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। समिति ने जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक मौके पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और इस विकास कार्य का हिस्सा बनें।
"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅
इस कार्यक्रम की तैयारियों में एजेंसी अम्हारा कंस्ट्रक्शन के मंटू जी, अजय सिंह, अनिल सिंह के साथ समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के संयम और धैर्य का प्रतिफल है।
इस उद्घाटन के बाद बकरीमंडी से लेकर सुधा डेरी तक सड़क निर्माण की मांग भी समिति के माध्यम से उठाई जाएगी। समिति ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।
रितेश कुमार बबलू ने सभी नागरिकों से सहयोग और सहभागिता की उम्मीद जताई और कहा कि यह सड़क परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक खुशी और गर्व का क्षण है।


No comments