ADD

Breaking News

पटना सिटी में 1974 के गोलीकांड की 51वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि

पटना सिटी । पांच अक्टूबर 1974 के पटना सिटी स्टेशन गोलीकांड की 51वीं वर्षगांठ पर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जे पी सेनानी संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद स्थल पटना साहिब स्टेशन मथनी तल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहीदों को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन मेहर कुमार आजाद ने संभाला। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिन्हा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उस बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि इस गोलीकांड को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने द्वितीय जलयान वाला बाग़ की संज्ञा दी थी। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण धरना देने वालों को गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना में दर्जनों लोग शहीद हुए और सैकड़ों लोग घायल हुए, जो आज भी विकलांग जीवन जी रहे हैं।

"न्यूज़ सिटी चैनल ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमें फॉलो करें!" ✅

अवधेश कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि 11 अक्टूबर को जे पी जयंती के अवसर पर इसी शहीद स्थल पर वृक्षारोपण कार्य और जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसका प्रभारी डा. एकबाल अहमद होंगे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवेन्द्र सिंह, रघुनाथ प्रसाद, अवधेश कुमार सिन्हा, डा. एकबाल अहमद, मेहर कुमार आजाद, देवरत्न प्रसाद, शम्भू शरण प्रसाद, विवेकानंद मिश्रा, जगरनाथ महतो, मदन पटेल, राजेन्द्र भगत, सुरेश राम, अशोक कुमार और दर्जनों सेनानी शामिल थे।

समिति ने कहा कि यह आयोजन शहीदों की स्मृति और संघर्ष की भावना को जीवित रखने का एक प्रयास है।

No comments