प्रधानमंत्री मोदी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में NDA का जोरदार प्रदर्शन, बिहार बंद सफल
पटना सिटी। इंडी गठबंधन द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में NDA महिला मोर्चा द्वारा सोमवार 04 अगस्त को आहूत बिहार बंद को राजधानी पटना में व्यापक समर्थन मिला।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में गाय घाट से लेकर मालसलामी तक जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने NDA के समर्थन में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गायघाट महात्मा गांधी सेतु पुल से लेकर शहीद भगत सिंह चौक, पटना सिटी तक जुलूस निकाला गया।
गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, महानगर प्रवक्ता सह वैशाली विधानसभा प्रभारी अनंत अरोड़ा, रेणुका कुशवाहा, चुन्नू चंद्रवंशी, मनोज शर्मा, कुमारी सुप्रिया, सुषमा देवी, अफरोज आलम, मुदस्सर नजर, अरुण गुप्ता, हर्ष चौधरी, राजमणि पंडित, अंजनी पटेल, आफताब गुड्डू, अजय यादव, मुकेश सिंहा, धर्मेंद्र पटेल, शैलेश यादव, सबा करीम, राजमंती देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी के सम्मान पर चोट करना पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। ऐसी अभद्र भाषा का बिहार की जनता और NDA कार्यकर्ता कड़ा विरोध करते हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इंडी गठबंधन से माफी की मांग की।
पटना सिटी में जगह-जगह बंद का असर देखने को मिला। बाजारों और दुकानों के शटर गिर गए। NDA कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मान और मातृत्व की गरिमा के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।




No comments